कानूनी नोटिस
साइट का प्रयोग करने से पहले कृपया इस नोटिस को ध्यान से पढ़ें. यह आपके द्वारा साइट और इसमें मौजूद समस्त सामग्री के उपयोग को विनियमित करता है.
सामान्य
इस वेबसाइट (लिंक्ड साइट्स के अलावा) के नियंत्रक हैं
Unilever UK Limited
इंग्लैंड और वेल्स में रजिस्टर्ड नंबर 334527
रजिस्टर्ड ऑफिस: Unilever House, Springfield Drive, Leatherhead, Surrey KT22 7GR
("Unilever").
इस साइट को दुनिया भर में अनेक देशों से एक्सेस किया जा सकता है. चूंकि इन सभी स्थानों पर ऐसे कानून हैं जो यूनाइटेड किंग्डम के कानूनों से भिन्न हो सकते हैं, इस साइट को एक्सेस करके आप और हम सहमत हैं कि इस साइट के इस्तेमाल और सामग्री से अथवा उसके संबंध में उत्पन्न सभी मामलों में यूनाइटेड किंग्डम के कानून लागू होंगे. आप इस बात से भी सहमत हैं और एतद्द्वारा ऐसे सभी मामलों के संबंध में कोर्ट्स ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स के गैर-एकनिष्ठ न्यायाधिकार को स्वीकार करते हैं.
अनुप्रयोजन
यह साइट केवल यूनाइटेड किंग्डम में स्थित लोगों के लिए बनाई गई है और उत्पादों, सेवाओं तथा प्रोमोशन्स से संबंधित जानकारी केवल इसी देश में लागू होती है.
इस बात का कोई वचन अथवा वारंटी नहीं दी जाती है कि साइट में दी गई जानकारी अन्य किसी स्थान के लिए उपयुक्त, उसमें उपलब्ध अथवा उसके लिए संगत है.
अन्य देशों के लोगों को Unilever PLC/N.V. वेबसाइट http://www.unilever.com देखनी चाहिए.
शीर्ष पर वापस
स्वीकारोक्तियां
यूनिलीवर की नीति यह है कि उत्पाद सुधारों, नए उत्पाद विचार अथवा विपणन विचारों के लिए कंपनी के बाहर से कोई अवांछित सुझाव स्वीकार न किए जाएं. व्यंजन-विधियों सहित कोई अवांछित सुझाव अथवा जानकारी जो आप हमें भेजते हैं, गैर-स्वामित्व वाली और उसे गैर-गोपनीय माना जाएगा और यह हमारे असीमित विवेक पर एकनिष्ठ इस्तेमाल के लिए, किसी प्रतिपूर्ति के बिना यूनिलीवर की संपत्ति बन जाएगी.
सामग्री
इस साइट पर जानकारी को नेकनीयती में किंतु केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्य के लिए शामिल किया गया है. इस पर किसी विशेष उद्देश्य के लिए विश्वास नहीं किया जाना चाहिए और इसकी शुद्धता अथवा पूर्णता के लिए कोई वचन अथवा वारंटी नहीं दी जाती है. इस साइट की कोई भी जानकारी यूनिलीवर समूह के किसी सदस्य में निवेश के लिए न तो आमंत्रित करती है और न ही इसे किसी निवेश संबंधी निर्णय के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए. न तो यूनिलीवर और न ही इसकी संबद्ध संस्थाएं और न ही इसके अधिकारी, कर्मचारी अथवा एजेंट्स इस साइट अथवा इस साइट से जुड़ी किसी साइट के किसी एक्सेस अथवा इस्तेमाल से उत्पन्न किसी क्षति, नुकसान अथवा व्यय, बिना किसी सीमा के, लाभ में किसी क्षति, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक अथवा परिणामस्वरूप नुकसान, के लिए जिम्मेदार होंगे.
जब कभी हम उपयुक्त समझें और बिना कोई नोटिस दिए हम इस साइट में बदलाव और करेक्शन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.
लिंक्ड साइट्स
संपूर्ण साइट में विभिन्न स्थानों पर आपको इस साइट के किसी विशेष पहलू के संगत अन्य इंटरनेट साइट्स से स्वचालित लिंक दिए जा सकते हैं. इसका यह अर्थ नहीं है कि यूनिलीवर अनिवार्य रूप से इन अन्य साइट्स अथवा उनके स्वामियों से संबद्ध है. हालांकि कंपनी की इच्छा है कि आप रूचि की इन अन्य साइट्स को खोजें, न तो कंपनी, इसकी संबद्ध संस्थाएं, और इसके और उनके अधिकारी, कर्मचारी अथवा एजेंट्स इन अन्य साइट्स अथवा उनमें मौजूद किसी जानकारी के लिए किसी भी तरह की जिम्मेदारी अथवा दायित्व नहीं लेंगे, जिनमें से किसी को कंपनी अथवा इसकी संबद्ध संस्था द्वारा सत्यापित अथवा प्रमाणित नहीं किया गया है. यदि किसी भी समय आप यह पाते हैं कि आपने किसी अन्य साइट को एक्सेस किया है तो आप "बैकवार्ड्स" तीर पर क्लिक करके, अथवा वेब एड्रेस दर्ज़ करके इस साइट पर वापस लौट सकते हैं.



