किसी श्रेणी दृष्टिकोण से क्या स्टॉक करें

57% लोग जो इरादे से खरीदारी नहीं कर पाते हैं, ऐसा इस कारण करते हैं क्योंकि स्टोर में वह ब्रांड नहीं होता है जिसे वे खरीदना चाहते हैं. *

हमारी सलाह है कि आपकी सबसे ज़्यादा बिकने वाली 15 लाइन्स की अपनी ही बास्केट हों. एक बास्केट में एक से ज़्यादा उत्पाद रखने से बिक्री में 10% की कमी हो सकती है क्योंकि खरीदार बेढ़ंगे रखे कैबिनेट से दूर चले जाते हैं. **

कम बिकने वाली लाइन्स को अपने कैबिनेट से निकाल दें क्योंकि वे आपका पैसा और फ्रीज़र की जगह रोक कर रखती हैं.

ग्रीष्म ऋतु में अपनी इम्पल्स बिक्री को अधिकतम करने के लिए सही रेंज़ को स्टॉक करना महत्वपूर्ण है.

सबसे ज़्यादा बिकने वाली इम्पल्स लाइन***

Top selling impulse lines***

  • कोन ओर अन्य धीमी बिकने वाली चॉकलेट लाइन्स को सबसे ऊपर के शेल्फ पर बेचना चाहिए.
    चॉकलेट उत्पादों को बीच के शेल्फ पर बेचना चाहिए जहां तेज़ी से बिकने वाली लाइन्स को प्राथमिकता मिलती है.
  • ज़्यादा स्टॉक होल्डिंग का अधिकतम उपयोग करने के लिए बच्चों और वयस्कों की रीफ्रेशमेंट लाइन्स को सबसे नीचे के शेल्फ पर एक साथ रखा जाना चाहिए.

डिस्प्ले संबंधी सुझाव

एक अच्छी तरह व्यवस्थित फ्रीज़र आपकी बिक्री बढ़ा सकता है. यदि आप अट्ठारह बास्केट वाला फ्रीज़र इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नीचे दिया गया रेखाचित्र बताता है कि हम आपको किस प्रकार अपनी कैबिनेट को व्यवस्थित करने की सलाह देते हैं. हमारे प्लानोग्राम यह सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं कि आप अपने कैबिनेट में सबसे ज़्यादा बिकने वाली और सबसे ज़्यादा फायदा देने वाली आइसक्रीम को स्टॉक करते हैं.

plan your display

ये सुझाव योजनाएं सर्वोत्तम बिक्री उत्पादों (IRI वैल्यू सेल्स डेटा जनवरी-सितंबर 2007) और बाज़ार में नए उत्पादों की प्रक्षेपित बिक्री पर आधारित हैं.

ध्यान रखें - कैबिनेट्स के लेआउट और स्टॉकिंग के लिए सभी संदर्भ केवल सिफारिशें मात्र हैं. रिटेलर्स अपनी इच्छा से अपने स्टॉक का ऑर्डर देने और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए स्वतंत्र हैं.