निजता नीति
व्यक्तिगत आंकडों और उसके उपयोग
डेटा कंट्रोलर
इस वेबसाइट के जरिए एकत्र व्यक्तिगत आंकडों के डेटा कंट्रोलर हैं
Unilever UK Limited
इंग्लैंड और वेल्स में रजिस्टर्ड नंबर 334527
रजिस्टर्ड ऑफिस: Unilever House, Springfield Drive, Leatherhead, Surrey KT22 7GR
http://www.unilever.com
हम आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने और डेटा प्रॉटेक्शन एक्ट 1998 तथा संबद्ध कानूनों का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह निजता पृष्ठ उस सूचना के प्रकार को रेखांकित करता है जिसे हम इस वेबसाइट पर एकत्र करते हैं, और हम कैसे उसका इस्तेमाल और सुरक्षा करते हैं. यह स्टेटमेंट डेटा सुरक्षा के बारे में आपके अधिकारों को भी रेखांकित करती है और आपको बताती है कि आप हमसे कैसे संपर्क करें. यह स्टेटमेंट केवल इसी वेबसाइट पर लागू होती है. उदाहरण के लिए, यह उन बैनर्स, विज्ञापनों अथवा प्रोमोशन्स पर लागू नहीं होती जिन्हें हम तीसरी पार्टियों के स्वामित्व वाली वेबसाइट्स पर प्रायोजित करते हैं अथवा सहभागिता करते हैं.
व्यक्तिगत डेटा और उसके उपयोग
(a) हम क्या एकत्र करते हैं और क्यों
जब हम "व्यक्तिगत डेटा" की बात करते हैं, तो हमारा आशय उस जानकारी से होता है जिसे हम आपसे एकत्र करते हैं, जिससे आपको व्यक्तिगत रूप से पहचाना जा सकता है. सामान्यत:, इसमें आपका नाम, पता, टेलीफोन नंबर (मोबाइल नंबर सहित), क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी, स्क्रीन नाम, ई-मेल पता, आयु, लिंग और पारिवारिक स्थिति शामिल हो सकते हैं, किंतु इसमें अन्य जानकारी जैसे खरीदारी संबंधी आदतें और प्राथमिकताएं तथा जीवनशैली संबधी विवरण जैसे शौक और रूचियां भी शामिल हो सकते हैं. कृपया आश्वस्त रहें कि हम अपनी साइट पर आपकी विजिट्स से कोई व्यक्तिगत डेटा एकत्र नहीं करेंगे जब तक कि आप स्वेच्छा से ऐसी जानकारी प्रदान नहीं करते.
जब आप इस वेबसाइट के ज़रिए हमें व्यक्तिगत डेटा प्रदान करते हैं, तो यह स्पष्ट होगा कि हम किसके लिए डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं और हम ऐसे इस्तेमाल के लिए आपकी सहमति प्राप्त करेंगे. तब हम इसे केवल उसी उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करेंगे. सामान्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
(i) आपके प्रश्नों का उत्तर देना
जब आप कोई प्रश्न अथवा क्वेरी (उदाहरण के लिए, कंपनी, अथवा इसके उत्पादों अथवा सेवाओं अथवा उनकी गुणवत्ता अथवा उपलब्धता के बारे में) पूछने के संदर्भ में हमें अपना व्यक्तिगत डेटा भेजते हैं, तो हम आपके द्वारा प्रदत्त डेटा को आपके प्रश्न का उत्तर देने के लिए इस्तेमाल करेंगे. कुछ मामलों में, आपके विवरण को यूनिलीवर समूह के अन्य सदस्यों, अथवा तीसकी पार्टी डेटा प्रोसेसर्स के साथ शेयर करना आवश्यक हो सकता है.
(ii) किसी प्रमोशन में शामिल होना
हम आपके द्वारा प्रविष्टि फॉर्म में प्रस्तुत व्यक्तिगत डेटा का इस्तेमाल किसी प्रमोशन के लिए उसमें बताए गए नियमों के अनुसार कर सकते हैं. इन नियमों में, छांटे गए विजेताओं के पहचान विवरण को प्रकाशित करने की आवश्यकता हो सकती है, और भावी प्रचार में विजेताओं को शामिल करने की जरूरत हो सकती है. प्रामोशन का संचालन हमारी ओर से तीसरी पार्टी एजेंसी द्वारा किया जा सकता है जिन्हें आपके द्वारा प्रस्तुत डेटा तक पहुंच प्राप्त हो सकती है (डेटा प्रोसेसर्स देखें).
(iii) कांट्रैक्ट/ऑर्डर पूरा करना
जब आप वस्तुओं अथवा सेवाओं के लिए हमें ऑर्डर देते हैं, उस समय आपके द्वारा प्रस्तुत व्यक्तिगत डेटा को हम उस ऑर्डर को पूरा करने के उद्देश्य से इस्तेमाल कर सकते हैं, और कार्ड भुगतान सेवा प्रदाता अथवा सामान ले जाने वाली एजेंसी जैसी तीसरी पार्टियों के साथ ऐसे डेटा को शेयर करना हमारी लिए आवश्यक हो सकता है.
(iv) भावी प्रत्यक्ष विपणन
जहां आप ऐसी सामग्री प्राप्त करने हेतु चयन करते हैं, हम समय-समय पर आपको अपनी वस्तुओं और/अथवा सेवाओं के बारे में सूचना भेजते रहेंगे जो हमारे विश्वास के अनुसार आपकी दिलचस्पी की हो सकती हैं. यदि आप सहमत हैं, तो हम आपके डेटा को यूनिलीवर समूह में अन्य कंपनियों और अन्य सावधानीपूर्वक चुनी गई कंपनियों के साथ शेयर कर सकते हैं अथवा उन्हें दे सकते हैं जो अपनी वस्तुओं/सेवाओं के बारे में आपको जानकारी और/अथवा ऑफर भेजना चाहती हैं, जैसा कि उस समय कहा गया है जब हम आपका डेटा एकत्र करते हैं. हालांकि, किसी भी समय आप ऐसे किसी भावी संपर्क से ("opt out" of) अलग हो सकते हैं.
(b) EEA से बाहर प्रोसेसिंग
यह वेबसाइट यूनाइटेड स्टेट्स में एक होस्टिंग संगठन, [इस समय Syntegra (USA) Inc*] द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है. व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए यूनाइटेड स्टेट्स में कोई संघीय कानून नहीं है, किंतु होस्ट करने वाला संगठन आपके व्यक्गित डेटा की सुरक्षा में मदद के लिए उपायों को लागू करने और हमारे निर्देशों के बिना ऐसे डेटा को प्रोसेस न करने के अनुबंध से बाध्य है. इस साइट के संबंध में प्रयुक्त कोई भावी होस्टिंग संगठन भी इसी प्रकार बाध्य होगा.
शीर्ष पर वापस
डेटा प्रोसेसर्स
समय-समय पर हम आपके व्यक्तिगत डेटा सहित अपनी वेबसाइट्स पर एकत्र डेटा के प्रोसेस और विश्लेषण के लिए तीसरी पार्टियों को नियुक्त कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, वेबसाइट को किसी विशेषज्ञ IT सेवा एजेंसी द्वारा संचालित अथवा होस्ट किया जा सकता है, और किसी प्रोमोशन को किसी सेल्स प्रोमोशन एजेंसी द्वारा चलाया जा सकता है. इसके अलावा, यदि आप हमें किसी उत्पाद अथवा सेवा का ऑर्डर देते हैं तो हम भुगतान और ऐसे उत्पाद अथवा सेवा की डिलीवरी की अनुमति के लिए आपूर्तिकर्ताओं और अन्य तीसरी पार्टियों के साथ व्यक्तिगत डेटा शेयर कर सकते हैं. ये आपूर्तिकर्ता और अन्य तीसरी पार्टियों उस तरीके अलावा आपके व्यक्तिगत डेटा का इस्तेमाल न करने के लिए अनुबंधीय रूप में बाध्य हैं जो हमने निर्दिष्ट किया है.
सुरक्षा
हम आपके व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के लिए उचित सावधानियां बरतते हैं, और तीसरी पार्टी के डेटा प्रोसेसर्स से भी ऐसा करने की अपेक्षा रखते हैं. व्यक्तिगत पहचान योग्य समस्त जानकारी अनधिकृत एक्सेस, संशोधन अथवा दुरुपयोग से बचाने के लिए प्रतिबंधित एक्सेस के अधीन होती है. हालांकि, कृपया नोट करें कि यदि कानून द्वारा, अथवा सर्च वारंट, समान अथवा न्यायालय के आदेश द्वारा आवश्यक हो, तो हम आपके व्यक्तिगत डेटा को जारी कर सकते हैं.
कुकीज़ आदि
(a) कुकीज़ का प्रयोग
कुकी, सूचना की एक टैक्स्ट-ओनली स्ट्रिंग है जिसे वेबसाइट आपके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क पर ब्राउजर की कुकी फाइल को स्थानांतरित करती है ताकि वेबसाइट याद रख सके कि आप कौन हैं.
किसी कुकी में सामान्यत: उस डोमेन का नाम जहां से कुकी आई है, कुकी का "जीवनकाल", और एक अंक जोकि आमतौर पर बेतरतीब ढंग से बनाया गया विशेष नंबर होता है, मौजूद होंगे.
जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं तो हम आपको एक कुकी भेजते हैं. कुकीज़ को निम्न तरीकों में इस्तेमाल किया जा सकता है:
जब आप हमारी वेबसाइट पर लौट कर आएं तो आपको एक विशेष विजिटर (केवल एक नंबर) के रूप में पहचानने और आपकी प्राथमिकता वाली रूचियों से मेल खाती सामग्री अथवा विज्ञापनों को बनाने के लिए हमें अनुमति देने अथवा वही विज्ञापन आपको बार-बार दिखाने से बचने में हमारी मदद करने के लिए. गुमनाम, सकल आंकड़ों को संकलित करने के लिए, जिससे हम यह समझ पाते हैं कि उपयोगकर्ता हमारी साइट को किस प्रकार प्रयोग करते हैं और हमें हमारी वेबसाइट की संरचना में सुधार करने में मदद करते. हम पर इस तरह आपको व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचान सकते हैं.
इस वेबसाइट पर दो प्रकार की कुकीज़ का इस्तेमाल किया जा सकता है; "सेशन कुकीज़", जो अस्थायी कुकीज़ होती हैं जो आपके द्वारा साइट छोड़ने तक आपके ब्राउज़र की कुकी फाइल में रहती हैं, और "परसिस्टेंट कुकीज़" जो ज्यादा लंबे समय तक आपके ब्राउज़र की कुकी फाइल में रहती हैं (हालांकि समयावधि विशिष्ट कुकी के जीवनकाल पर निर्भर करेगी).
(b) वेब बीकॉन्स का प्रयोग
हमारी वेबसाइट के कुछ पृष्ठों में इलैक्ट्रॉनिक इमेज हो सकती हैं जिन्हें वेब बीकॉन्स कहा जाता है (कभी-कभी क्लियर जिफ्स के नाम से भी जाना जाता है) जिनसे हम उन उपयोगकर्ताओं की गणना करते हैं जो इन पृष्ठों पर विजिट कर चुके हैं. वेब बीकॉन्स केवल सीमित जानकारी एकत्र करते हैं जिसमें किसी कुकी का नंबर, पेज़ व्यू का समय और दिनांक, और उन पृष्ठों का विवरण जिन पर वेब बीकॉन रहते हैं, शामिल हैं. हम तीसरी पार्टियों के विज्ञापनों द्वारा रखे गए वेब बीकॉन्स को भी शामिल करते हैं. ये वेब बीकॉन्स कोई व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी कैरी नहीं करते हैं और इन्हें केवल किसी विशेष अभियान की प्रभावशीलता पर निगरानी रखने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है. चूंकि वेब बीकॉन्स किसी वेब पेज के लिए निर्देशों में शामिल किसी अन्य सामग्री अनुरोध के समान ही होते हैं, इसलिए आप इनसे बच या इनकार नहीं कर सकते. हालांकि, जहां इन्हें कुकीज़ के साथ इस्तेमाल किया जाता है, इन्हें कुकीज़ से अलग करके अथवा अपने ब्राउज़र पर कुकीज़ की सेटिंग बदलकर निष्प्रभावी किया जा सकता है.
(c) तीसरी पार्टी के विज्ञापन
हम अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन चलाने के लिए किसी तीसरी पार्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अभियान पर प्रतिक्रिया देने वाले गुमनाम उपयोगकर्ताओं की संख्या पर नज़र रखने हेतु विज्ञापनदाता को सक्षम बनाने के लिए इन विज्ञापनों से कुकीज़ संबद्ध हो सकते हैं. हमें तीसरी पार्टियों द्वारा रखी गई कुकीज़ तक एक्सेस अथवा उन पर नियंत्रण प्राप्त नहीं है.
(d) कुकीज़ को अक्षम/सक्षम करना
आप अपने ब्राउज़र में सेटिंग्स में संशोधन करके कुकीज़ को स्वीकार करने अथवा अस्वीकार करने में समर्थ हैं. हालांकि, यदि कुकीज़ अक्षम की जाती हैं तो आप हमारी साइट की सभी इंटरएक्टिव सुविधाओं का उपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे.
कुकीज़ को व्यवस्थित करने के अनेक तरीके हैं. यदि आप विभिन्न स्थानों पर भिन्न कंप्यूटर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक ब्राउज़र आपकी कुकी प्राथमिकताओं के अनुरूप समायोजित हो. कुछ आधुनिक ब्राउज़र्स में ऐसी सुविधा होती है जो वेबसाइट की निजता नीतियों का विश्लेषण करेगी ओर उपयोगकर्ता को अपनी निजता जरूरतों को नियंत्रित करने की अनुमति देगी. इन्हें "P3P" विशेषताएं (प्राइवेसी प्रिफरेंसेज प्लेटफॉर्म) कहा जाता है. आप किसी भी कुकीज़ को आसानी से हटा सकते हैं जिन्हें आपके ब्राउज़र के कुकी फोल्डर में इंस्टाल किया गया है. उदाहरण के लिए, यदि आप Microsoft Windows Explorer का इस्तेमाल कर रहे हैं:
'Windows Explorer' खोलें, टूलबार पर 'Search' बटन पर क्लिक करें, 'Folders and Files' के लिए सर्च बॉक्स में "cookie" टाइप करें, 'Look In' बॉक्स में 'My Computer' चुनें, 'Search Now' पर क्लिक करें, पाए गए फोल्डर्स पर डबल क्लिक करें, कोई कुकी फाइल 'Select' करें, अपने कीबोर्ड पर 'Delete' बटन दबाएं.
यदि आप Microsoft Windows Explorer का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इस सूचना के लिए कि अपना कुकी फोल्डर कहां प्राप्त करें, आपको "Help" फंक्शन में "cookies" चुनना चाहिए.
यूनिलीवर समूह
हम Unilever PLC/NV ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के एक सदस्य हैं.
Unilever PLC/NV समूह विश्व के सबसे बड़े उपभोक्ता उत्पाद समूहों में से एक है, जो खाद्य और घरेलू तथा व्यक्तिगत देखरेख उत्पादों की व्यापक रेंज का विपणन करता है. हमारा उद्देश्य हर जगह लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करना है.
यूनिलीवर की प्रमुख समूह कंपनियां और यूके में उनके ब्रांड्स/उत्पाद निम्नलिखित हैं:
Unilever UK Limited
घरेलू देखरेख: Persil, Surf, Comfort, Cif, Domestos
स्वास्थ्य और सौंदर्य: Dove, Sure, Lynx, Impulse, Timotei, Sunsilk, Vaseline Intensive Care.
आइसक्रीम: Wall's, Magnum, Cornetto, Feast, Solero, Carte D'Or
Unilever Bestfoods UK Limited
Flora, Hellmann's, PG, Bertolli, Pot Noodle, Colman's, Knorr, I can't Believe its not Butter! Slim.fast
Ben & Jerry Homemade Limited
Ben & Jerry's
आपके अधिकार
यूके डेटा प्रॉटेक्शन कानून के अंतर्गत, आपके अधिकारों में शामिल हैं:-
(a) अपने व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग के लिए अपनी सहमति वापस लेने का अधिकार जिसके लिए आपने पहले सहमति दी थी;
(b) अपने बारे में उस व्यक्तिगत डेटा की एक प्रति प्राप्त करने का अधिकार जो हमारे पास है (इस अधिकार के प्रयोग के लिए एक छोटा-सा शुल्क लेने का अधिकार हमारे पास सुरक्षित है);
(c) डायरेक्ट मार्केटिंग के उद्देश्य के लिए आपके व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग पर आपत्ति करने का अधिकार.
(d) आपके बारे में जो गलत व्यक्तिगत डेटा हमारे पास है, उसे ठीक करने का अधिकार.
संपर्क बिंदु
यदि आप हमारे समक्ष किसी डेटा सुरक्षा समस्या को उठाना चाहते हैं, अथवा अपने किसी कानूनी अधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें:-
पता: Data Protection Office, 3 St. James's Road, Kingston-upon-Thames, Surrey, KT1 2BA
ई-मेल पता: data.protection@unilever.com



