यूनिलीवर के साथ शीत ऋतु बिक्री

इस समय आइसक्रीम उद्योग £806 मिलियन का है [1] और तीव्र इच्छा के लिए ग्रीष्म ऋतु पारंपरिक सीज़न होने के बावजूद, शीत ऋतु अभी भी आइसक्रीम की बिक्री के लिए महत्व रखती है. चूंकि उपभोक्ता भोजन व्यर्थ होने के प्रति ज़्यादा जागरूक हो गए हैं, अपने खर्च को लेकर सावधान हो गए हैं और ज्यादातर घर पर ही खाते हैं, इसलिए फ्रोज़न फूड श्रेणी लगातार बढ़ रही है और आइसक्रीम भी इसका अपवाद नहीं है (+2.5% YOY)[1].
पीटर हार्बर, यूनिलीवर यूके में आइसक्रीम केटेगरी डायरेक्टर का कहना है, "आइसक्रीम श्रेणी की सफलता की कुंजी हमारी आकर्षक नई पहलों के साथ-साथ खरीद की आवृत्ति में बढ़ोत्तरी के लिए यूनिलीवर की रणनीति है जो कई विभिन्न दावत अवसरों को लक्ष्य बनाती है. टेक होम आइसक्रीम, जैसे Ben & Jerry's, Carte D'Or, Viennetta and Cream of Cornish के लिए शीत ऋतु एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि 35% बिक्री सर्दियों के महीनों में ही होती है[2] हालांकि, इस बार का सर्दी का मौसम मज़ेदार बनना तय है क्योंकि Carte D'Or फ्रोज़न डेज़र्ट्स पेश करने के साथ हम पहली बार एक बिल्कुल नए क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं.
फ्रोज़न डेज़र्ट्स
रसीले फ्रोज़न डेज़र्ट्स की रेंज़ पेश करने के लिए Carte D'Or अपने मज़बूत खाद्य विश्वसनीयता का इस्तेमाल करती है, जो Carte D'Or के चाहने वालों को अपना भंडार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करके £218 मिलियन मूल्य के फ्रोज़न डेजर्ट्स उद्योग में इजाफा करेगा है.
अपनी बात जारी रखते हुए हार्बर ने बताया, "इस समय फ्रोज़न डेज़र्ट उद्योग किसी मज़बूत ब्रांडेड खिलाड़ी के बिना अपने खुद के लेबल के दम पर टिका है. Carte D'Or को प्रामाणिक डेजर्ट ब्रांड के रूप में स्थापित करके बाज़ार में मूल्य संवर्धन करने का हमारे पास एक शानदार मौका है.
"अनुसंधान से पता चलता है कि 66% खरीदार डेज़र्ट आइसक्रीम और फ्रोज़न डेज़र्ट दोनों खरीदते हैं, और Carte D'Or के 82% उपभोक्ता पहले से ही फ्रोज़न डेज़र्ट्स बाज़ार में सक्रिय हैं3. हमारा लक्ष्य ब्रांड के प्रति नए उपभोक्ताओं के साथ-साथ मौजूदा उपभोक्ताओं को आकर्षित करके व्यापकता बढ़ानी है, जो अपनी आइसक्रीम खरीदारी को बदले बिना Carte D'Or फ्रोज़न डेज़र्ट्स को अपने भंडार में शामिल करेंगे."
तीन फ्रोज़न डेज़र्ट्स, जिनमें Madagascan Vanilla और Chocolate Cheesecake, Madagascan Vanilla और Raspberry Cheesecake तथा Chocolate Truffle और Raspberry Torte शामिल हैं, को एक गहरे काले पैटिसरी बॉक्स में पेश किया जाता है जिसके किनारों पर सुनहरी पट्टी लगी होती है. पैकेजिंग को नए उत्पादों के सर्वोत्तम स्थान को प्रतिबिंबित करने और इसे निष्ठावान Carte D'Or उपभोक्ताओं के लिए तुरंत पहचाने जाने योग्य बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है क्योंकि उन्हें फ्रोज़न डेज़र्ट्स फ्रीज़र में, आइसक्रीम से अलग विधि से बेचा जाएगा.
आइसक्रीम है हर मौसम के लिए
Viennetta, Carte D'Or और Ben & Jerry's जैसी टेक होम लाइन्स के साथ ग्रीष्म ऋतु आवेग को बदलते हुए, आइसक्रीम सर्दियों में भी बेहद मुनाफा देने वाला उद्योग बना रह सकता है. मौजूदा आर्थिक वातावरण के बावजूद, नवीनतम रूझान दिखाते हैं कि खुश करने की प्रवृत्ति बढ़ती रही है (+3%[4]), यह इस बात को रेखांकित करती है कि सस्ती दावतें आज भी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण और रिटेलर्स के लिए फायदे का मौका है.
Magnum Minis की पेशकश ने घर में जलपान के मौके पर सफलतापूर्वक कब्ज़ा कर लिया है और इसने उपभोग की आवृत्ति के अवरोधों को तोड़ने में मदद की है, जबकि ब्रांड की फ्लेवर ऑफ दी ईयर रणनीति के साथ, प्रमुख रेंज के लिए सर्दियों में इस्तेमाल किए जाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए Carte D'Or ने आगे बढ़ने का सफ़र जारी रखा है. इसके अलावा, लग्ज़री आइसक्रीम चैंपियन Ben & Jerry फिश फूड फ्रोज़न योगर्ट, इस वर्ष सबसे ज़्यदा बिक्री वाले लग्ज़री NPD, और फेयरट्रेड चॉकलेट मैकाडेमिया सहित 'moovellous' नए स्वादों की अपनी बाढ़ के साथ पूरे साल लोकप्रिय पसंद बनी रही.
अंत में, Viennetta सहित लोकप्रिय क्लासिक जिसने मंदी के दौरान नॉस्टैल्जिक ब्रांड्स की लोकप्रियता के कारण हाल ही में बढ़ोत्तरी देखी है, और वाल'ज़ की Cream of Cornish, गर्म डेज़र्ट्स के एकदम सही साथी, ने सर्दियों में 40.3% (इसे 4 स्थान पर लाते हुए) बिक्री हासिल की है."
अपनी बात समाप्त करते हुए हार्बर ने बताया, "यूनिलीवर आइसक्रीम रिटेलर्स को उत्पादों और मदद की व्यापक रेंज पेश करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सर्दियों में आइसक्रीम से मिलने वाले लाभ के मौके को वे अधिकतम कर सकें."



